अहमदाबाद से ब्यूरोचीफ जयमीन गज्जर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुजरात दौरे पर प्रवचन में कहा कि मैं आज गुजरात के कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन करता हूँ कि जिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर, जिन कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर, और मैं कह सकता हूँ कि जिन कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ के बल पर आज गुजरात ‘विकसित गुजरात’ के रूप में आगे बढ़ रहा है।
तो उसका श्रेय जहाँ हमारे नेतृत्वकर्ता को जाता है, वहीं यहाँ पर बैठे अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं और गुजरात के बूथ तक के कार्यकर्ताओं को जाता है।