सहारनपुर बेहट
बेहट। सोमवार से गांव अलीपुर भागूवाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जाने-माने कथा वाचक पंडित संजय प्रपन्नाचार्य जी महाराज भागवत कथा के दौरान प्रवचन करेंगे। कथा के प्रथम दिन हवन यज्ञ करने के बाद भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
कथावाचक पंडित संजय प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा हमें व्यस्त जीवन से अलग हटकर कुछ समय भगवान के चरणों में भी बिताना चाहिए क्योंकि जो शिक्षा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से मिलती है वह शिक्षा हमें आगे चलकर हमारे हमारे जीवन में अनमोल रतन की तरह काम आती है। जिसका कोई मूल्य नहीं होता है। इस दौरान आयोजक अंजेश सैनी ने कहा कि सभी ग्राम वासियों से मेरा अनुरोध है कि वह भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ उठाएं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़