पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस शामली द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, आमजन के अमूल्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से “No Helmet, No Fuel” नीति के अंतर्गत व्यापक, सघन, सुनियोजित एवं सख़्त सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान संचालित किया गया ।
इसी क्रम में यातायात निरीक्षक निधि चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा जनपद के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त चौराहों — बलवा चौराहा, टिकैत तिराहा, दिल्ली रोड, झिंझाना रोड पुल, रोडवेज बस अड्डा, बनत चौराहा, शिव चौक, धीमानपुरा फाटक, अंजता चौक, बस अड्डा, फव्वारा चौक, विजय चौक सहित अन्य मुख्य स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनसामान्य की जिम्मेदारी को सुदृढ़ करना रहा ।
अभियान के दौरान विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को ईंधन उपलब्ध न कराए जाने की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया । साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया ।
यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि हेलमेट न पहनने की स्थिति में ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, क्योंकि हेलमेट का प्रयोग न करना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोट का एक प्रमुख कारण है । इस दौरान यह संदेश प्रभावी रूप से दिया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जिसका प्रयोग प्रत्येक परिस्थिति में अनिवार्य है ।
INDIAN TV NEWS
Suraj kaushik jila prabhari Shamli
Phone 📱– 8826053480