दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में मां विंध्यवासिनी विद्या पीठ के बीएड अंतिम वर्ष के छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर रस्टिकेट कर दिया गया।
प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह पहली पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने छात्र को चोरी-छिपे नकल करते रंगे हाथों पकड़ लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्र को रस्टिकेट कर दिया गया।
प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि नकल की घटनाओं पर सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पूर्ण निगरानी सुनिश्चित की गई है, जिससे छात्रों में नकल के प्रति भय का माहौल बन गया है।