सहारनपुर
फतेहपुर- कलसिया रोड स्थित मुजफ्फराबाद के समीप आमने-सामने की भिड़ंत में आयशर कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कंटेनर में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे जिनमें तीन बच्चे शामिल रहें हैं, इस हादसे में कंटेनर ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुंचे मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी स्टाफ ने दुर्घटना का कारण बने डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणो की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़