सहारनपुर
थाना चिलकाना के प्रभारी विनोद कुमार ने अपनी ड्यूटी को पूर्ण ईमानदारी, सच्चाई और मेहनत के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रमेश सैनी इंडियन टीवी न्यूज़ व अन्य पत्रकारों के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे चिलकाना की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। चिलकाना थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं चिलकाना की जनता की सेवा के लिए प्रतिनियुक्त हूं। जब तक यहां रहूंगा, जनसेवा में कोई कोताही नहीं बरतूंगा।” उन्होंने पुलिस विभाग की भूमिका को जनकल्याणकारी बताते हुए जोर दिया कि अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह बयान स्थानीय स्तर पर पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।बातचीत के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल में अशोक शर्मा, शहजाद अली और रमेश सैनी मौजूद रहे। पत्रकारों ने थाना प्रभारी की सक्रियता की सराहना की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाकात चिलकाना थाने परिसर में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़