सहारनपुर
बेहट सहारनपुर बेहट कस्बे में एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर मारपीट करने के आरोपित नगर पंचायत बेहट के सभासद प्रतिनिधि अजय नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है
बता दे कि कस्बे में स्थित फाइनेंस कंपनी जेड फर्स्ट प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर जॉनी कुमार ने कोतवाली बेहट में भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, अंकित कुमार निवासीगण बेहट तथा विकास निवासी जाटोवाला सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित नगर पंचायत बेहट सभासद प्रतिनिधि और आजाद समाज पार्टी से जुड़े अजय नौटियाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़