सहारनपुर
सहारनपुर जिला अस्पताल में आज हुए विवाद के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं को पूर्ण तरह बंद कर दिया था 2 घंटे सेवाएं बंद होने के बाद इमरजेंसी दोबारा शुरू की गई है वहीं मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जहां पर मरीजों को कहना था कि इमरजेंसी तो आए थे पर ना तो यहां का स्टाफ सुन रहा था और ना ही हम लोगों को किसी ने देखना समझा, मरीज के साथ आए परिजनों कहना था कि मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है किया किसी और ने वह भरना किसी और को पड़ रहा है कुछ मरीज तो ऐसा आए जो खड़े भी नहीं हो पा रहे थे डॉक्टर ने बताया कि हम लोगों के साथ हर दिन दुर्व्यवहार होता है इसलिए हमें पुलिस सुरक्षा चाहिए और जिन लोगों ने आज हंगामा किया मारपीट की उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हैं 2 घंटे इमरजेंसी सेवाएं बंद की थी पर दोबारा शुरू हो गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़