संवाददाता अजयकुमार शिवहर
शिवहर। राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित एकता परेड कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रखंड कार्यालय शिवहर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा कार्यालय एवं जिला अग्निशमन कार्यालय, शिवहर की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी रवि कुमार रुद्र, कंपनी कमांडर प्रभात कुमार एवं प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि, आमजन, स्कूली बच्चे और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता का संदेश दिया गया।
