गंगोह।कोतवाली अंतर्गत एक प्लॉट को षड्यंत्र के तहत दो बार बेचने का मामला प्रकाश आया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम आलमपुर निवासी नोशाद ने पुलिस लिखित शिकायत की है कि उन्हें 27 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। दस्तावेजों और जमीन के वास्तविक कब्जे में अंतर के कारण उनके निर्माण कार्य को बीच में ही रोक दिया गया है।नोशाद के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में लखनौती रोड स्थित एक कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। उन्होंने तय रकम का भुगतान कर बैनामा कराया और बाद में उन्हें जमीन पर कब्जा भी मिल गया था। कुछ समय बाद उन्होंने उस प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया। इस दौरान
अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और खुद को उस भूमि का वास्तविक स्वामी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद कागजातों की जांच की गई, जिसमें खसरा नंबर को लेकर अंतर सामने आने का दावा किया गया है।उधर नोशाद का आरोप है कि सौदे के दौरान उन्हें प्लॉट से संबंधित पूरी जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण उन्हें अब 27 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।दोषी के विरुद्ध कड़े कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़