सहारनपुर|ज़िले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह की सख़्त, स्पष्ट और परिणामोन्मुख रणनीति अब ज़मीन पर दिखने लगी है- एक ही दिन में जनपद की तीन अलग-अलग थाना पुलिस टीमों ने अवैध हथियार, नशा तस्करी और वांछित अभियुक्तों पर प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों को साफ संदेश दे दिया-अपराध के लिए सहारनपुर में कोई जगह नहीं- थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने राजाजी पार्क के जंगल क्षेत्र से शातिर अभियुक्त मौ. जाबिद उर्फ जावेद को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके आपराधिक मंसूबों पर विराम लगाया- वहीं थाना सरसावा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त दुष्यन्त राणा को उसके गांव से दबोचकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की- इसी क्रम में “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने 158 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर मुस्तकीम को गिरफ्तार कर नशे के नेटवर्क पर सीधी चोट की- इन तीनों कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एसएसपी अभिनन्दन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस अपराध के हर स्वरूप-चाहे हथियार हों, नशा हो या कानून से भागते आरोपी पर बिना किसी ढिलाई के निर्णायक कार्रवाई कर रही है- यह सिर्फ पुलिसिया कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित भविष्य देने की ठोस पहल है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़