उरई(जालौन):
माधौगढ़ स्थित अमृता पैलेस में बसपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार रहे। सम्मेलन में बहुजन महापुरुषों को पुष्प अर्पित किये। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने की। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने कुरौली निवासी व्यापारी आशीष पाण्डेय को माधौगढ़ विधानसभा से आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ स्वागत किया तथा 21 किलो की माला पहनाकर जीत का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार ने मंच से प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने विचार-विमर्श के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और 2027 का चुनाव संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसमर्थन के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने 2007 जैसी ऐतिहासिक सफलता दोहराने का विश्वास जताते हुए “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशीष पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के सहयोग से विश्वास को जीत में बदलने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में विकास, रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प जताया तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सरदार सिंह दोहरे नें किया। अतिथियों को बाबा साहब की स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति,झांसी मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव, रविकांत मौर्य,जितेंद्र दयालु,मंडल प्रभारी इकलाख, राजेश जाटव, डॉ देवेंद्र सिंह, मनोज ज्ञागिक जिला पंचायत सदस्य, विकल प्रजापति, सुदामा चौहान, राघवेंद्र पाण्डेय, महेंद्र सिंह सोमई, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, रामऔतार यादव, शाकिर हसन, राम औतार बौद्ध सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश