सहारनपुर। शहर में अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशों पर प्राधिकरण की टीम ने जोन-03 और जोन-08 में सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। जोन-03: ईदगाह रोड, सड़कदूधली के पीछे देहरादून रोड पर गफ्फार और काला द्वारा लगभग 600 वर्गमीटर में बिना अनुमति बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक हॉलों को सील कर दिया गया।जोन-08: ग्राम ग्याना गढ़, संकलापुरी रोड स्थित आदर्श सिटी के पास रिंकू चौधरी और प्रीत अग्रवाल द्वारा लगभग 7000 वर्गमीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यहाँ बिना अनुमति बने साइट ऑफिस को भी ढहा दिया गया। यह अभियान अधिशासी अभियंता सार्थक शर्मा और सहायक अभियंता वीरेश कुमार राना के नेतृत्व में अवर अभियंताओं और पुलिस बल के सहयोग से पूरा किया गया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़