सहारनपुर
थाना मंडी क्षेत्र के मंडी समिति रोड स्थित चौकी निर्यात निगम के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई – टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए – हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला – सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है – चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है – पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है – प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़