सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली कार्रवाई में, थाना मण्डी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में दबिश दे रही थी, जिसे आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया गया। वहीं दूसरी सफलता में, पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस अभियुक्त पर जानलेवा हमला करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप दर्ज थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़