बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी के ज़िला अध्यक्ष प्रशांत महासागर ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भीम सेन हल्दिया जी, रजत कुमार, सरदार जगमीत चहल, ललित कुमार, मुस्तफा प्रधान, आसिफ अंसारी, पूर्व प्रधान वाजिद मकरानी, पूर्व प्रधान साबू, फुरकान अहमद, वीरेंद्र सिंह, अयाज़ अंसारी, विष्णु गौतम,आफाक हुसैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।