मामला कस्बे के कमासिन रोड परइया दाई के पास का है, जहां बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पून गांव के रहने वाले, जय किशोर पुत्र स्वर्गीय कोदा प्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष यह शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे अपने गांव से किसी काम को लेकर बाइक द्वारा बबेरू जा रहा था। तभी परइया दाई के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार जय किशोर की मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रात्रि करीब 11:00 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक 6 भाइयों में सबसे छोटा था, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां सियावती सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया है, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई है , ट्रक की तलाश की जा रही है उधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट