कन्नौज। कन्नौज जिला के अंतर्गत हसेरन ब्लाक में ग्राम सभा मोहददीनगर के ग्राम गढ़िया में जखई देवता का बहुत पुराना स्थान है जहां पर काफी श्रद्धालु लोग दूर-दूर से आते हैं वहां पर नीम के बड़े-बड़े वृक्ष थे जिनको प्रधान ने विगत दिनों में कटवा दिया जिसकी शिकायत पहले यहां के स्थानीय श्रद्धालुओं ने खंड विकास अधिकारी हसेरन से की वहां पर सुनवाई ना होने पर तहसील दिवस पर शिकायत की गई उसके बाबत आज राजस्व विभाग की टीम में मौका मोयना किया जिसकी सूचना फोन के माध्यम से प्रधान को पहले दी गई थी परंतु प्रधान मौके पर नहीं पहुंचे गांव के लोगों ने जाकर प्रधान के घर पर गए तो उनका छोटा लड़का आया और उसने वहां पर जो श्रद्धालुओं की मांग थी कि यहां का रास्ता ठीक कराया जाए तथा श्रद्धालुओं के धूप तथा बरसात से बचाव के लिए कमरा बनवाया जाय इसके लिए उनके लड़के ने उसे स्थान पर कुछ भी करवाने से मना कर दिया श्रद्धालुओं का कहना है प्रधान यहां से मिट्टी का खनन भी करवाते हैं। राजस्व विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं के तथा गांव वालों के बयान दर्ज किया और कहा कि हम आगे रिपोर्ट दे देंगे डिपार्टमेंट इस पर जरूर कार्रवाई करेगा।
कन्नौज से कौशलेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट