अशोक नगर ब्यूरो चीफ गिरीश रघुवंशी
नईसरांय प्रितिनिधि
नईसराय मे शनिवार को अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद की जिला कार्यकारिणी का सम्मेलन नईसराय स्थित महाकाल धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भूमि दानदाताओं एवं समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। भूमि दानदाताओं विजय सिंह शाढ़ौरा, रघुवीर सिंह डुंगासरा एवं संजय सिंह रघुवंशी, सरपंच महिदपुर का सम्मान किया गया।
राजपूत बोर्डिंग हाउस अशोकनगर को कब्जाधारियों से मुक्त कराने पर बल दिया आवश्यकता पढ़ने पर अशोकनगर में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा सभी ने सहमति दिखाई और UGC का विरोध किया
बैठक में युवा संघ अशोकनगर के जिला अध्यक्ष मुकेश बमौरा, अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद के नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष दिलीप डगोरा तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. नितिन रघुवंशी सहित परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, अशोक सिंह बागुलया, कार्यकारी अध्यक्ष हरी सिंह खजूरिया, सीताराम काकाजी, अनूप सिंह रघुवंशी (पूर्व जनपद अध्यक्ष ईसागढ़), आनंद तारावली, दिलीप डगोरा, डॉ. नितिन रघुवंशी, रघुवंशी युवा संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी एवं रघुवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे