अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच के लिए यह गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों के लिए किया गया है। प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र इश्तियाक अली का चयन एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर दिनांक 6 से 12 मार्च 2026 तक सिरसा, हरियाणा में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में इश्तियाक अली महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मप्र राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 से 14 मार्च 2026 तक दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट जिला सतना में किया जा रहा है। इस शिविर के लिए टीनू धुर्वे, नितिन पवार, अजय काकोडिय़ा, दीपक योगी, विनीत सरकार, छात्राओं में पूजा सोनारे, गरिमा धुर्वे, काजल परिहार, भुवनेश्वरी आहाके और कुमकुम परिहार का चयन हुआ है। यह सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय शिविर में नेतृत्व कौशल, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। एनएसएस के जिला संगठक डॉ.जीपी साहू और कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है उन्होंने कहा एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है। स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर कॉलेज स्टाफ ने बधाई दी है।