बलिया जनपद के ग्राम सभा असढिया स्थित योगी वीर बाबा की कुटी पर भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के जन्मदिन के अवसर पर यज्ञ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल पासवान के नेतृत्व में विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया तथा निर्मला पासवान के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में राहुल पासवान, नितिन साहनी, सुनील भारती, श्री भगवान, मानवेन्द्र भारतीय सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
रिपोर्ट: सुधीर कुमार ठाकुर