वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में स्थित उदयपुर गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर शांति ब्यवस्था बनी हुईं है।
बताया जा रहा है कि होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना से इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसीपी सारनाथ, थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित चंदापुर चौकी पुलिस और पीआरवी मौके पर मौजूद है तथा मामले की जांच की जा रही है।