सहारनपुर
तीतरो गंगोह रोड पर गांव झाडवन के समीप उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया जब एक ट्रक और बोलेरो पिकअप ओवरटेक करते समय आमने-सामने टकरा गए- हादसे में बोलेरो पिकअप चालक सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई- जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए- घायलों में आसिफ और तारीख घायल हो गये – सभी मेरठ के थाना लिसाड़ी क्षेत्र के लखीमपुर कला के निवासी बताए जा रहे हैं- सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है- जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी मिली है- बताया जा रहा है कि सभी पशु व्यापारी गंगोह पशु पीठ में शामिल होने जा रहे थे- मौके पर पहुंची तीतरो थाना पुलिस ने वाहन और नकदी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़