सहारनपुर|रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखनी में एक किसान ने सह-खातेदारी वाली कृषि भूमि पर खड़ी फसल काटने से रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। अजय कुमार पुत्र सरदार सिंह, निवासी ग्राम पहान्सू ने बताया कि खसरा नंबर 5 (रकबा 0.9620 हेक्टेयर) वाली उनकी जमीन पर 8 सह-खातेदारों के नाम दर्ज हैं, लेकिन इसका कोई औपचारिक विभाजन नहीं हुआ है।
सभी सदस्य संयुक्त रूप से पॉपलर और अन्य फसलें उगा रहे थे, लेकिन बिना बंटवारे के यदि कोई सह-खातेदार अपनी मर्जी से पेड़ या फसल काटता है तो इससे विवाद बढ़ सकता है। अजय ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी हरकत को रोकना न्यायोचित है, क्योंकि बिना पट्टा निर्धारण के एकतरफा कटाई अन्य किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाएगी।
उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि भूमि के बंटवारे तक किसी भी सह-खातेदार को पॉपलर या खड़ी फसल काटने से रोका जाए। सहारनपुर में हाल के महीनों में जमीनी विवादों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पथराव, फायरिंग तक की घटनाएं हुईं। स्थानीय पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़