खबर जनपद एटा से
दुःखद खबर के बीच, हम सबको फौजी गर्व का एहसास भी है मारहरा विधानसभा के गाँव खंगारपुर, सरनऊ मे गूजे जब तक सूरज चांद रहेगा सुनील कुमार का नाम रहेगा के नारे लगे समाजवादी पार्टी के मारहरा के पूर्व बिधायक अमित गौरव टीटू सपा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने मौके पर पहुंच कर दी श्रध्दांजलि समाजवादी पार्टी की सैनिक प्रकोष्ठ सहित हजारो की संख्या मे लोग पहुंचे
एक और वीर फौजी भाई, एटा का लाल, अपनी अंतिम सांस तक देश के प्रति समर्पित रहा…!
सूबेदार सुनील कुमार साहब, खंगारपुर, मारहरा विधानसभा, एटा ने फौज में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया।
एटा और कासगंज जिले के सभी गणमान्य नेता और क्षेत्रवासी भारी संख्या में उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैनिक प्रकोष्ठ के सम्मानित साथी सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।
नमन साहब। अब आपका परिवार हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, और सैनिक प्रकोष्ठ के विस्तृत परिवार के नेतृत्व में हमारे नेता अखिलेश यादव जी के स्पष्ट निर्देशानुसार हम सब इस दायित्व को निभाएंगे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा