बिहार के Madhubani जिले में पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 मार्च 2026 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उच्चैठ भगवती स्थान मंदिर से तीन नाबालिग बच्चियों के गायब होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चियों की तलाश शुरू की और लगभग 12 घंटे के अंदर तीनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि 09 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पूर्व वर्ग की परीक्षा थी। उसी परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बच्चियां बिना घरवालों को बताए घर से निकल गई थीं।इस दौरान बच्चियां दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंच गईं, जहां डर लगने पर उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण बच्चियों को सुरक्षित वापस लाया जा सका।
ईश्वर कुमार झा इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया)