मियॉंगंज (उन्नाव) आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशीगंज गांव मे स्थित मंदिर के सहन की जमीन पर दंबग जबरन बना रहे इमारत जबकि इस जमीन से संबंधित मुकदमा दीवानी न्यायालय में है बिचाराधीन। पीड़िता जब थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने निर्माण कार्य रोकवाना तो दूर प्रार्थना पत्र लेने से ही मना कर दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशीगंज गांव निवासिनी श्री मती विद्यावती अवस्थी पत्नी स्व रमेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि मेरे घर के पास गाटा संख्या 78,खसरा संख्या 94 पौराणिक राधाकृष्ण जी का मंदिर (ठाकुर द्वारा) विद्यमान है। जिसकी वर्तमान में संरक्षिका हम है मेरे द्वारा नियमित मंदिर की देख रेख व पूजा पाठ किया जा रहा है। मंदिर की सहन भूमि पर जबरन विनोद कुमार पुत्र प्रेम शंकर गुप्ता व कन्हैया लाल पुत्र राम नरायन निवासी ग्राम मुंशीगंज आदि ने कब्जा कर लिया था जिसका दीवानी मुकदमा शिविल जज चतुर्थ की अदालत में 2010 से बिचाराधीन है। इसके बावजूद बिपक्षी कन्हैया लाल आदि बार बार थाना पुलिस को गुमराह करके मकान बनाने के चक्कर में है। आज फिर विवादित भूमि पर जबरन पिलर खड़े कर रहे थे मेरे द्वारा मना करने पर भी नहीं माने और गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जब हम थाने गयी तो वहां मौजूद थाना प्रभारी ने निर्माण कार्य रोकवाना तो दूर प्रार्थना पत्र लेने से ही मना कर दिया है। मजबूर हो कर हम अब अपना दुखड़ा कप्तान साहब को सुनायेंगे। फिर भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो योगी जी के पास जायेगे।
जिला उन्नाव अमन सिंह रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज़