सांसद नवीन जिंदल द्वारा लिए गए फैसले से अग्रवाल/वैश्य समाज का गौरव बढ़ा: सिंगला
-राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का 12 मार्च को लुधियाना में होगा भव्य अभिनंदन: गर्ग
डबवाली(अजय कुमार हम अमलोह)
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश की आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य विपन जैन श्रमण के कार्यालय लुधियाना में संपन्न हुई। जिसमें राज्य महासचिव हरकेश मित्तल, लुधियाना के जिला प्रभारी दविंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला सचिव अमित गोयल एवं प्रदीप अग्रवाल उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य सौरभ गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल द्वारा अपने जन्मदिन पर लिए गए उस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया जिसमें उन्होंने सांसद को मिलने वाला मासिक वेतन, अन्य भत्ते, सरकारी सुविधाए न लेने का फैसला किया है। राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल द्वारा लिए गए इस फैसले से अग्रवाल/वैश्य समाज का गौरव बढ़ा है। संस्था द्वारा संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2025 पास कर अग्रवाल/वैश्य समाज का नाम रोशन करने वाले सभी युवक युवतियों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चंडीगढ़ में आयोजित किए जाने वाले वार्षिक समारोह में ‘ओपी जिंदल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का 12 मार्च को लुधियाना में भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त हिमांशु जैन आईएएस शामिल होंगे। लुधियाना के विख्यात उद्योगपति राज्यपाल से व्यापार एवं अग्रवाल/वैश्य समाज के उत्थान पर चर्चा के साथ-साथ उन द्वारा समय-समय पर राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कविंद्र गुप्ता राज्यपाल बनने के पश्चात प्रथम बार लुधियाना पहुंच रहे हैं।