सहारनपुर
ईदुल फितर और आखिरी जुमा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्द सिंह की अध्यक्षता में पूरे जिले की नगर और शांति समिति की मीटिंग सिटी पैलेस में हुई शहर काजी नदीम अख्तर ने लोगों से ईदगाह के अंदर अंदर नमाज पढ़ने की बात, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद ने सड़को पर लग रहे जाम ई रिक्शा के रूट की रखी बात संचालन कर रहे पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने ईद पर विद्युत व्यवस्था,अतिक्रमण,ईद की नमाज के आधा घंटे बाद बड़े वाहनों की एंट्री की की बात!
ईदुल फितर और आखिरी जुमा को देखते हुए सिटी पैलेस में नगर और शिव समिति की मीटिंग आयोजित की गई,मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्द सिंह ने ईद को शांति सोहार्द से मनाने,सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा ना करने,किसी भी संदिग्ध को देख कर तुरंत पुलिस को सूचित करने की की बात,शहर काजी नदीम अख्तर ने लोगों से कहा कि ईद की नमाज ईदगाह/मस्जिदों के अंदर ही पढ़ें सड़क पर नमाज ना पढ़े शासन की गाइड लाइन माने sp देहात सागर जैन ने भी मीटिंग में अपने अनुभव साझा किए और लोगों से मिल जुल कर त्योहार मनाने की अपील की sp सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि प्रशासन लोगो के सहयोग के लिए है लोगो को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और सरकारी गाइड लाइन के अनुसार ही चलना चाहिए co सदर मनोज कुमार ने भी लोगो से भाई चारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की को co गौतम ने भी लोगो को बताया कि आज का युग Ai का युग का इसलिए सोशल मीडिया की हर खबर को सच्चा मान कर आगे फॉरवर्ड ना करे मीटिंग का संचालन कर रहे पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने अधिकारियों को बताया कि ईद पर्व पर विद्युत व्यवस्था सुचारू हो पूर्व में भी चांद रात की रात को अंबाला रोड विद्युत स्टेशन पर विद्युत ना आने से बवाल हुआ था उन्होंने बताया कि ईदगाह जाने वाले रास्ते मिगलानी बिल्डिंग पुलिया से आनंद नगर मुख्य मार्ग तक के टूटे रोड को और पुल कंबोह के एक साइड रोड पर गड्ढों के भरने का काम शुरू करवा दिया गया है निगम की और से ईद से 3 दिन पहले और 3 दिन बाद जिन नलकूपों पर जनरेटर नहीं है वहां जनरेटरों की व्यवस्था करवा ली गई है जिससे बिजली जाने पर पानी की दिक्कत ना हो मीटिंग में कुतुबशेर कोतवाल HN सिंह,कोतवाल नेमचंद,मंडी कोतवाल रोजंत त्यागी के साथ बेहट से मोहम्मद अहमद,समाजसेवी आरिफ खान,दानिश आब्दी, मज़हिर उलूम से मौलाना अहमद,डॉक्टर रियाज़, ज़ाकिर,देवबंद से अंसार मसूदी,बेहट से सभासद फैसल, छुटमुल पुर से जामिया काशिफूल उलूम से,पार्षद समीर अंसारी,यंग तिरंगा क्लब से उस्मान मालिक,जावेद मालिक,अलमास,ज़ाकिर,पूर्व सभासद इमरान कुरैशी,अरशद जमाल,शाहनवाज चांद सहित सैकड़ों जिले के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़