बरेली। जनपद में एलपीजी गैस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति, वितरण, बुकिंग, डिलीवरी में देरी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली जैसी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता सीधे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार एलपीजी गैस से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए 9456667774 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर उपभोक्ता किसी भी कार्यदिवस में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस आपूर्ति या वितरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें, ताकि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली