जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा। नगर परिषद पलेरा की उपयंत्री मोनिका खरे के तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर कार्ययोजना के चलते शहर को एक नई और भव्य पहचान मिली है। नगर के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत स्थापित सेल्फी पॉइंट और फव्वारा अब नगरवासियों के लिए गौरव का विषय बन गया है।तकनीकी सूझबूझ और विकास का संगम देखने को मिल रहा नगर परिषद की इस परियोजना को धरातल पर उतारने में उपयंत्री मोनिका खरे की विशेष भूमिका रही है। उनके द्वारा किए गए डिजाइन और तकनीकी क्रियान्वयन की प्रशंसा पूरे नगर में हो रही है। इस सेल्फी पॉइंट के कारण रात के समय शहर का नजारा काफी सुन्दर प्रतीत होता है।
उपाध्यक्ष रानू तिवारी सीएमओ व अधिकारियों का मिला सहयोग
इस कार्य को सफल बनाने में नगर परिषद उपाध्यक्ष रानू तिवारी व नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय का भी विशेष योगदान और समर्थन रहा है। उनके नेतृत्व और मोनिका खरे की सक्रियता के कारण ही यह कार्य समय पर और इतनी खूबसूरती के साथ पूरा हो सका। नगरवासी इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे ही ठोस प्रयासों से पलेरा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।स्थानीय युवाओं और परिवारों में इस नए स्थान को लेकर भारी उत्साह है। लोग यहाँ आकर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और नगर परिषद की इस सकारात्मक पहल के लिए सीएमओ शिबी उपाध्याय मोनिका खरे और रानू तिवारी को धन्यवाद दे रहे हैं।