फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जुमा-अलविदा की नमाज कस्बे व थाना क्षेत्र के गांवों में अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।
कस्बे की जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, अजहरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। नमाज से पहले रमजान के पाक महीने की अहमियत पर तकरीर की गई और रोजेदारों को नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी गई।
जुमा-अलविदा के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के आपसी सहयोग से पूरे क्षेत्र में नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के आखिरी जुमा की मुबारकबाद दी और ईद की तैयारियों को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली