खबर बबेरू कस्बे के बबेरू ग्राम पंचायत भवन का है। जहां आज बबेरू ग्रामीण के ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान को बुलाया गया था, जिसमें करीब 15 ग्राम पंचायत सदस्य बैठक पर पहुंचे, लेकिन ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा बैठक पर उपस्थित नहीं हुई, जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह की अध्यक्षता पर सदस्यों की बैठक की गई, जिसमें सदस्यों ने आरोप लगाया की कभी भी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रधान उपस्थित नहीं होती हैं, यहां तक की राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में भी शामिल नहीं हुई, और जो भी विकास कार्यों की फाइलें थी वह भी बैठक पर नहीं दिखाई जाती, वही ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने बताया कि 5 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी तक सभी सदस्यों का जो ₹100 बैठक का मानदेय दिया जाता है, वह भी नहीं दिया गया, अगर मान दे की बात करते हैं तो ग्राम प्रधान 50% कमीशन मांगती हैं। वहीं बिना बैठक के विकास कार्य कैसे कर लिए जाते हैं, यही समझ में नहीं आता, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहां की कि जब हमको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती, और ना ही हमको बुलाया जाता, इससे अच्छा हम सभी लोग शपथ पत्र के साथ है इस्तीफा देने को मजबूर होंगे बैठक में राकेश पटेल,अजय कुमार ,सुधीर कुमार, महेश वर्मा, प्रीति देवी, दीपा देवी, बृजेश कुमार, श्याम बाबू, रामलखन, उषा देवी, रविकांत सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
वहीं पिछले दिनों बबेरू ग्रामीण कि ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा ने चित्रकूट धाम मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह 30% भुगतान के नाम पर कमीशन की बात करती हैं, और कहती है कि जब तक 30% कमीशन नहीं दिया जाएगा, तो भुगतान मैं नहीं करूंगी।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट