किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद के आवास पर विश्व मानवधिकार परिषद की तरफ से मुजफ्फरनगर जेल में बंद लोगों के परिवारों को ईद किट व जरूरत का सामान दिया गया
इस मोके पर मौलाना अनवारुल हक ने कहा कि गरीबों पर माल खर्च करने से कोई कमी नहीं आती
बल्कि जान और माल सुरक्षित होता है और बरकत भी होती है
जिस माल में से गरीबों का हिस्सा नहीं दिया जाता
उस माल व दौलत मैं बरकत नहीं होती
जो भी इंसान तकलीफ में हो उसकी मदद करने से कोई धर्म नहीं रोकता
इस लिए कहते हैं कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है
विश्व मानवधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम आर अंसारी और पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बिना किसी जाति धर्म के मदद करते आये है और आगे भी करते रहेंगे
जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद ने कहा कि माल व दौलत के सब हुए मगर दौलत किसी की नहीं हुई दौलत दुनिया में ही रह जाती है सिर्फ इंसान चले जाते हैं
इसलिए जब तक जिंदा हो अपने हाथों से गरीबों की मदद करने वाले बने
विशेष तौर पर उनकी मदद करें जो लंबे समय से सलाखों के पीछे कैद हैं
विधानसभा अध्यक्ष इमरान अली ने कहा कि हम लोग जो परेशान मजबूर व्यक्ति होगा हम लोग अपनी हैसियत अनुसार उसकी मदद करते रहेंगे
इस मोके पर सरफ़राज़ अहमद, मोहम्मद हाशिम,मोहम्मद नदीम,
शाहनवाज, मोहम्मद इमरान आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे