बरेली। कस्बा रिठौरा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, हिंदुत्व के प्रसार और गौसेवा के संकल्प पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू समाज की एकता और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के विचारों को साझा करते हुए समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं भाग्य से भारतीय और सौभाग्य से हिंदू हूं, हिंदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। हमें जाति-पांति में बंटने के बजाय सभी हिंदुओं को एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार ने उपस्थित सभी लोगों को गौ रक्षा और गौ सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के रिठौरा नगर अध्यक्ष कमल कश्यप और नगर महामंत्री सत्यम कश्यप सहित उनकी टीम को गौसेवा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
इसके साथ ही संगठन में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्ष सोमिल अग्रवाल, व्यापार परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, तहसील मंत्री देव ठाकुर, महिला परिषद की तहसील मंत्री रितु वर्मा, रिठौरा नगर उपाध्यक्ष सौरभ कश्यप, नगर मंत्री सुमित कश्यप, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, नगर मंत्री गौरव शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली