राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरही थाना क्षेत्र में मौजूद महानदी पुल के समीप आज सुबह एक युवक का कंकाल देखे जाने के बाद समूचे क्षेत्र में खलबली निर्मित हो गई। बताया जाता है की जिस समय लगभग 40 वर्षीय युवक का कंकाल नदी में देखा गया उस समय मृतक के हाथ पांव बंधे हुए थे। मृतक के हाथ पांव बंधे होने के कारण समूचे क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।।