सहारनपुर: नगर में सांगठनिक ढांचे में परिवर्तन के साथ इस बार पुनः एक बार ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ओर सर्वप्रिय नेता किशोर शर्मा को नगर महामन्त्री बनाया गया है, किशोर शर्मा तीन बार से लगातार नगर महामन्त्री का दायित्व संभालने के साथ अब चौथी बार नगर महामन्त्री के पद पर बने है। किशोर शर्मा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के साथ अपनी विशिष्ट कार्यशैली को लेकर सकारात्मक रहते है, बल्कि ब्राह्मण समाज मे अपनी विशिष्ट छवि के चलते अपना एक वर्चस्व भी रखते है, यही नही प्रदेश सूत्रों की माने तो प्रदेश स्तर पर नगर महामन्त्री का दायित्व संभालने वाले किशोर शर्मा पहले ऐसे व्यक्ति बताये जाते है, जो चौथी बार नगर महामन्त्री बनाये गए है। हालांकि उनका ऐसे समय मे महामन्त्री बनना जब भाजपा में आंतरिक द्वंद भी चरम पर हो, उनकी लोकप्रियता ओर उनकी पार्टी के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी कार्यशैली को भी परिलाक्षित करता है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़