उरई(जालौन):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्म निर्भरता के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जिससे सेवा और सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ा।इस अवसर पर एनआर एलएम द्वारा 3 प्रशस्ति पत्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 50 स्वीकृति पत्र एवं 3 टूल किट, उद्योग विभाग द्वारा 10 सिलाई मशीन एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा 15 स्प्रेयर एवं 2 कल्टीवेटर तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 स्प्रिंकलर टूल वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के माध्यम से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जनसेवा को विकास की आधारशिला बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने जनसेवा, सम्मान और आत्म निर्भरता के संदेश को मजबूती दी। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास और अवसर पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या मे लाभार्थी, मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)