दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने मंगलवार को बार सभागार के परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने की।
विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर, एसडीएम निखिल यादव एवं पूर्व विधायक हरि राम चेरो प्रमुख रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) कृष्णदेव व महेंद्र कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष (2 वर्ष से ऊपर) आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह, सह-सचिव (प्रशासन) रामसागर, सह-सचिव (प्रकाशन) अजय धेनू जायसवाल, सह-सचिव (पुस्तकालय) पीयूष अग्रहरि शामिल हैं।
गवर्निंग काउंसिल सदस्य (15 वर्ष से ऊपर) पर विद्यापति विश्वकर्मा, वृजविहारी चौधरी, बबिता गुप्ता, मुरलीधर, अनिल मौर्या व दिलीप पांडेय।
गवर्निंग काउंसिल सदस्य (2 वर्ष)पर जसपाल सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, दीपक कनौजिया, अखिलेश कुमार तिवारी, कृष्णानंद तिवारी व कृष्ण कुमार पासवान रहे ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।इसके बाद एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल, मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर व वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव गोंड़ समेत सभी अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने इसे संगठन के लिए गौरव का क्षण बताते हुए वकीलों व न्यायपालिका के बीच सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सोनभद्र बार अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,
सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,प्रेमचंद यादव ,नंदलाल अग्रहरि, विजय सिंह, कैलाश कुमार गुप्ता, रामपाल जौहरी, रामेश्वर राय, मान सिंह गोंड़,दिलीप पांडे,रामनरेश पासवान, जुबेर आलम समेत सैकड़ों अधिवक्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन पूर्व बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव व आशीष जायसवाल ने किया।