दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के बढ़नीनाला एनएच-39 मार्ग पर सेवा सदन अस्पताल के ठीक सामने सोमवार शाम करीब 5 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्टर हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत दो बाइक सवारों ने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक से 5 लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाले बाइक सवारों में तीन में दो को गंभीर चोटें आईं।जिसमें बावनझरिया बिडर गांव के संतोष (19)पुत्र सोमनाथ और उनके पड़ोसी अशोक (16) पुत्र राजेंद्र शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक नशे में धूत थे ।
टक्कर का शिकार आगे वाली बाइक पर सवार कस्बा वार्ड नंबर 2 के निवासी धनंजय अपनी पुत्री कृति कुमारी (5) और पुत्र शिवम कुमारी (8) के साथ बिडर गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के ये बच्चे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों चोटे के कारण घायल हो गए, जबकि पिता धनंजय को हल्की चोटें आईं। उन्होंने खुद बाइक से बच्चों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।