सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का विस्तार करने के लिए एक मासिक बैठक का आयोजन दिल्ली रोड स्थित गौरी शंकर स्कूल के पास हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापार मंडल का मंडल स्तर पर विस्तार करना और नए पदाधिकारियों को शामिल करना था उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गतिविधियों में व्यापारियों के हितों की रक्षा, सरकार के साथ संवाद, और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है। वे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते हैं!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रांतीय मंत्री संजय सैनी आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे!