सहारनपुर जनपद के कद्दावर नेता और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहाँ एक ओर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वे 29 जनवरी 2026 से गायब हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेताओं की चुप्पी और उनके पीछे चल रहे विवादों को लेकर जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं!!सदर बाजार थाना पुलिस के सरकारी रिकॉर्ड (GD संख्या 049, दिनांक 01/02/2026) के अनुसार, पुनीत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी ने उनके लापता होने की लिखित सूचना दी थी। तहरीर में बताया गया कि 29 जनवरी को पुनीत त्यागी बिना बताए घर से कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। इस मामले की जांच थाना प्रभारी के आदेश पर उप-निरीक्षक विमल कुमार सैनी को सौंपी गई है!!पुनीत त्यागी के लापता होने के पीछे केवल निजी कारण ही नहीं, बल्कि एक गंभीर कानूनी विवाद भी सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, एक एक्ट्रेस ने उन पर अकेलेपन का फायदा उठाकर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए थे। सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि इस मामले में भाजपा के एक बड़े प्रदेश स्तरीय नेता की मध्यस्थता से समझौता कराने की कोशिशें भी की गई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भाजपा के कई विधायकों और संगठन के बड़े नेताओं के करीबी होने के बावजूद, पुनीत त्यागी की गुमशुदगी की खबर को अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया???बताया जा रहा है कि पुनीत त्यागी ITC में कार्यरत थे और वर्तमान में भी उनका वेतन जारी है।लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उनके गायब होने के पीछे राजनीतिक दबाव है या कोई गहरा व्यक्तिगत संकट!!सहारनपुर पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। क्या यह महज एक गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या कानूनी कार्रवाई का डर??? स्थानीय जनता और राजनीतिक गलियारों में इस समय पुनीत त्यागी का लापता होना सबसे बड़ी चर्चा बना हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़