सहारनपुर बेहट
आगामी चैत्र नवरात्र और प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले के पावन अवसर पर क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को पूर्णत बंद रखने और क्षेत्र की अन्य अव्यवस्थाओं को सुधारने की पुरजोर मांग की गई।जिला मंत्री योगेश चौहान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मानवेन्द्र सिंह को बताया कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु बेहट मार्ग से होकर गुजरते हैं। कार्यकर्ताओं का तर्क है कि श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्र की पवित्रता को देखते हुए इस मार्ग और आस-पास के क्षेत्रों में मीट की दुकानों का संचालन कतई उचित नहीं है!!ज्ञापन में केवल मांस की बिक्री ही नहीं, बल्कि जनसुविधाओं से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दे भी उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान बेहट एवं मिर्जापुर स्थित शाकंभरी तिराहे पर लगने वाले भीषण जाम की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि तिराहे पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। मांग की गई है कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनुज सैनी, मनीष योगाचार्य, हरीश कौशिक, विनीत कुमार, सोनू वर्मा, सचिन पाल, सुमित योगी, रक्षित राणा, अभिषेक चौहान, शेखर, सनी कुमार, रितिक, पंकज कुमार और अमित शामिल थे।एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन अब इस दिशा में विचार कर रहा है कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा सकते हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़