नवीन आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पन्ना जिले में जिला निष्पादन समिति द्वारा शराब दुकानों की निष्पादन प्रक्रिया चल रही है । इस प्रक्रिया के चौथे चरण में नौ समूहों में 22 शराब दुकानों को ई टेंडर कम ऑक्शन में निष्पादन हेतु रखा गया था। जिसमें मात्र दो समूहों में टेंडर प्राप्त हुए।
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि चौथे चरण में नौ समूहों में से दो समूह बरियारपुर और अमझिरिया पर कुल 9 टेंडर प्राप्त हुए । जिसमें बरियारपुर समूह में 2 क्लोज विड टेंडर और 3 ई टेंडर कम ऑक्शन प्राप्त हुए । अमझिरिया समूह में 1 क्लोज विड टेंडर और 3 ई टेंडर कम ऑक्शन प्राप्त हुए । अमझिरिया समूह में निर्धारित आरक्षित मूल्य 9 करोड़ 25 लाख 88 हजार 18 रुपए के विरूद्ध 24.31% वृद्धि कर 11 करोड़ 51 लाख रुपए का उच्चतम ऑफर मूल्य वर्तमान लायसेंसी आशीष शिवहरे द्वारा लगाया गया । इसके अलावा सुधा वीरेंद्र राय, सिद्धिविनायक इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा भी ई टेंडर कम ऑक्शन में बोली लगाई गई थी । बरियारपुर समूह में निर्धारित आरक्षित मूल्य 6 करोड़ 98 लाख 77 हजार 350 रुपए के विरूद्ध सिद्धिविनायक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता, बमिठा द्वारा 25.51% बढ़कर 8 करोड़ 77 लाख रुपए की ई टेंडर कम ऑक्शन में उच्चतम बोली लगाई गई । इसके अलावा अन्य टेंडर दाता में बीरेंद्र राय, संदीप सिंह, आशीष शिवहरे और गुलाब सिंह शामिल रहे । इस तरह दोनों समूहों में निर्धारित आरक्षित मूल्य पर 4 करोड़ 3 लाख 34 हजार 632 रुपए की वृद्धि हुई । अब तक पन्ना जिले में चौदह समूहों की कुल 39 शराब दुकानों में से कुल सात समूह की 25 दुकानों का निष्पादन हो चुका है । शेष सात समूहों की 14 शराब दुकानें का निष्पादन होना है । अभी तक शासन द्वारा निर्धारित पूरे जिले का आरक्षित मूल्य 212 करोड़ 40 लाख 15 रुपए में से अब तक 50.13 % का राजस्व 106 करोड़ 48 लाख 2 हजार 978 रुपए प्राप्त हुए है । अब शेष समूहों में पवई समूह, मोहन्द्रा समूह, रैपुरा समूह, गुनौर समूह, सलेहा समूह, देवेन्द्र नगर समूह और अजयगढ़ समूह है ।
पन्ना संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना