दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
दुद्धी बार एसोसिएशन के शपथग्रहण समारोह में राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गोंड और भाजपा जिलाध्यक्ष को थाना क्षेत्राधिकार सुधार व उपकोषागार बहाली के ज्ञापन सौंपे गए। दूधी बार एसोसिएशन केअध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने समारोह के दौरान ज्ञापन पत्र दिए, जो आदिवासी क्षेत्र की लंबी समस्याओं को उजागर करते हैं।
दिए ज्ञापन में हाथीनाला थाने से स्थानांतरित आठ गाँव जिनमें गडदरवा, चकगडदरवा, डालापीपर, खोखा, पकडेवा, बहेराडोल, हथवानी व साउडीह शामिल है ,को पुनः दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकार में शामिल करने की अपील की गई। ज्ञापन में कहा गया कि दुद्धी से मात्र 7-8 किमी दूर ये गाँव है इन गांवों के लोगों कोअब रॉबर्ट्सगंज 80-85 किमी के दूर मुकदमा से संबंधित न्यायालयों पर निर्भर हैं, जिससे गरीब वादकारी परेशान है। थाना हाथीनाला व क्षेत्राधिकारी ओबरा की 16 मार्च 2019 की आख्या पीएस सोनभद्र को भेजी जा चुकी है।
वहीं दूसरे ज्ञापन में तहसील दुद्धी के बंद उपकोषागार को पुनः चालू करने की मांग उठाई गई। 3 सितंबर 2019 के शासनादेश से बंद इस केंद्र से पहले 5 करोड़ स्टांप बिक्री होती थी, जबकि सब-रजिस्ट्रार में 15.72 करोड़ जमा होते थे। जिला मुख्यालय 70 किमी दूर होने से स्थानीय न्यायालयों व बैंकों को असुविधा, आदिवासी इलाके के हजारों लोग।प्रभावित है ।
मंगलवार के समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता उपस्थित थे। कुलभूषण पांडे को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई, एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर जोर दिया। जनहित में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा । राज्य मंत्री संजीव गोड और जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता ने वादकारियों के लिए शेड और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाएं जाने निर्माण का भरोसा दिया है।उधर अधिवक्ताओं को धूप और बरसात से बचने के लिए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और वार्ड कार्य के बैठने के लिए शेड आदि का निर्माण करने के लिए भरोसा दिया। उधर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडे ने कहा है कि जूनियर अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड तथा 70 साल से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पेंशन दिलाया जाने सहित कई मांगे अधिवक्ताओं के हित में रखे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही इसे पूरा किया जाएगा।