उरई(जालौन):
जनपद जालौन में विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देखा सजीव प्रसारण, सदर विधायक ने प्रेस वार्ता कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद- जालौन की उपलब्धियां।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को देखा एवं सुना। इसके उपरांत सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। जनपद में नून नदी पुनरोद्धार कार्य पुनर्जीवन योजना के अन्तर्गत नदी के तल की सफाई, जमा हुई गाद और मलबे को हटाना तथा प्राकृतिक नदी प्रवाह को बहाल करने का कार्य किया गया है, जिससे नदी के स्वास्थ्य को पुनर्स्थापित किया जा सका है। गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में जनपद में 09 वृहद गौ आश्रय स्थल योजना संचालित की जा रही है। इसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 331 अस्थायी गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है तथा 265 गौ आश्रय स्थलों में सोलर विद्युत यंत्र कैमरे स्थापित कर उनकी निगरानी कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है। 331 गौशालाओं एवं चारागाहों की भूमि की जियो टैगिंग कर प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद को “स्कॉच पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। जनपद में सौंदर्यी करण एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टाउन हॉल उरई, चुर्खी चौराहा, इकलासपुरा चौराहा, कोंच बस स्टैण्ड चौराहा एवं कालपी स्टैण्ड चौराहा का विकास किया गया है। साथ ही विकास प्राधिकरण द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर स्ट्रीट स्केपिंग तथा टाउन हॉल में पार्क निर्माण कराया गया है। कृषकों की समृद्धि हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के 2,62,689 किसानों को अगस्त 2025 तक 22वीं किश्त सहित 828.82 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई है। विगत वर्षों में जनपद में गेहूं की 4,38,679.15 मीट्रिक टन, धान की 3,699.58 मीट्रिक टन तथा श्री अन्न की 5,131.30 मीट्रिक टन खरीद की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 26,669 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 4,559 आवास स्वीकृत किए गए हैं।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में 2,00,439 व्यक्तिगत शौचालय एवं 565 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिससे स्वच्छता एवं महिला सुरक्षा को बढ़ावा मिला है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बैंकिंग सेवाएं, आजीविका गतिविधियां, टेलरिंग, बिल भुगतान, पुष्टाहार वितरण एवं सामुदायिक शौचालय संचालन जैसे कार्य सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजारों से जोड़कर विक्रय भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 35,316 निराश्रित महिलाएं, 1,25,613 वृद्धजन एवं 24,473 दिव्यांगजन पेंशन से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 3,66,016 खाते तथा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 59,064 खाते खोले गए हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड योजना के अंतर्गत 3,04,802 लाभार्थियों को 3,75,673.164 मीट्रिक टन राशन वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 12,466, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,20,288 तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 17,706 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत 3,62,745 छात्रों को 178.92 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 6,150 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 4.57 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए तथा 84,311 लाभार्थियों का उपचार किया गया है, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम सेटल किए जा चुके हैं। ऊर्जा क्षेत्र में 357 मेगावाट सोलर प्लांट तथा 791 किमी ट्रांसमिशन लाइन स्थापित की गई है। ग्रामीण विकास के तहत 574 पंचायत घरों का निर्माण/जीर्णोद्धार एवं 399 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है। शिक्षा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय माधौगढ़ का निर्माण 8.18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। अमृत योजना के अंतर्गत उरई नगर में फेज-1, 2 एवं 3 के कार्य पूर्ण किए गए हैं। पर्यटन विकास हेतु 12 स्थलों का सौंदर्यीकरण, पंचनदा ईको पर्यटन, शारदा माता मंदिर, भद्रकाली घाट एवं अक्षरा देवी मंदिर का विकास किया गया है।इन्फ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत रेलवे उपरिगामी सेतु, 222.86 किमी सड़कों का निर्माण, 4 विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, मेडिकल कॉलेज में 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अभिलेखागार, परिवार न्यायालय आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की उपलब्धियां जनपद में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समयबद्ध रूप से निर्गत किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 2,28,095 आय, 1,64,883 जाति एवं 1,92,196 निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।जनपद जालौन प्रदेश का प्रथम जनपद है जहां 100% सीमा स्तम्भों का पुनर्निर्माण एवं स्थापना (13,588 सीमास्तम्भ) पूर्ण की गई है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1,93,193 घरौनियों का वितरण किया गया है तथा सभी 1,164 राजस्व ग्रामों का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। रियल टाइम खतौनी व्यवस्था लागू कर नामांतरण एवं वरासत की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। वर्ष 2025-26 में 2,16,390 लंबित मुकदमों में से 2,08,240 का निस्तारण किया गया है, जबकि 5 वर्ष से अधिक पुराने 276 में से 268 मुकदमों का निस्तारण किया गया है। जन शिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई, सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस के माध्यम से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों में हुए व्यापक विकास कार्यों की सराहना करते हुए जन- कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश