ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र
पखांजूर नगर पंचायत में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के e si की राशि में अनियमितता होने के शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी छ.ग.नगरीय निकाय कर्मचारी यूनियन के राज्य म.सचिव कश्यप और अध्यक्ष कोसरिया ने आज एक प्रेस बयान जारी कर दिया।नेताओं ने बताया कि नगर पंचायत में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की ई एसआई के खाता में2022 के अप्रैल माह से जमा किया गया है,जब कि कर्मचारियों के वेतन से e si.की राशि पहले से ही कटौती किया जा रहा था।उल्लेखनीय है कि ई एसआई में कर्मचारी के वेतन का 0.75 % एवं निकाय के 3.25% हिस्सा प्रति माह जमा करना होता है। लेकिन पखांजूर नगर पंचायत ने सन 2022 के अप्रैल माह से यह राशि जमा किया है।जबकि नगर पालिका कांकेर में 2018 से यह राशि जमा किया गया है।नियम के मुताबिक जब से कर्मचारी का भविष्यनिधी की राशि कटौती की जाती है तभी से की राशि भी जमा की जाना चाहिए पखांजूर में वर्ष2022 के अनेक पहले से ही भविष्य निधि फंड में राशि जमा किया गया है।