दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विक्रम संवत 2083 के हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर दुद्धी कस्बे के प्रसिद्ध श्रीसंकटमोचन मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर मुख्य द्वार दीपों की चमक से जगमगा उठा ।वीएचपी प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि यह दीपोत्सव न केवल नववर्ष का स्वागत है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का संकल्प है।
कार्यक्रम में पीयूष अग्रहरि, विकास सोनी, राहुल अग्रहरि, पुनीत अग्रहरि ,विवेक सिंह के अलावा रंजीत कुमार, दिनेश ,रिशु समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।