ईरान-इजराइल लड़ाई का असर अब भारत की मंडियों में भी दिखाई देने लगा है. कर्नाटक में प्याज के दाम भारी गिरावट के साथ 6 से 12 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं, जिससे किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है।
प्याज के निर्यात में आई कमी और घरेलू खपत घटने से बाजार में मांग कमजोर पड़ी है. होटलों के बंद होने से प्याज की मांग गिर गई है जिसका असर भाव पर साफ दिखाई दे रहा है।
इसके बावजूद घटी कीमतों का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है, रिटेल मार्केट में अब भी प्याज 20 से 25 रुपए किलो ही बिक रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़