फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा व ग्रामीण अंचल में ईदगाह और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्वक पढ़कर सभी ने देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ की।इसके बाद सभी गिले सबके दूर करके एक दूसरे से गले मिले।एक दूसरे के घर जाकर मीठी सिमाइयां खाकर मुबारक दी।
जानकारी के मुताबिक कस्बा की ईदगाह में करीब साढ़े 9 बजे जामा मस्जिद के इमाम इस्लाम बारिश ने नमाज पढ़ाकर देश की खुशहाली के लिए दुआ की।इसके बाद अलग अलग समय सभी 11 मस्जिदों में नमाज पढ़ाई गई।इस दौरान थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।इस दौरान सभी ने मिलकर मीठी सीमाइया,मिठाई, दही फुल्की आदि खाकर आपसी भाईचारा बढ़ाया।
इस दौरान जामा मस्जिद इमाम हाजी इस्लाम वारिस, असद अंसारी, सरदार अजहरी, शरीफ अंसारी, इमरान अंसारी एडवोकेट आदि ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देकर देश में अमन चैन की दुआ की।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली